राष्ट्रीय खेल दिवस

राष्ट्रीय खेल दिवस
भारत में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है हाकी के जादूगर माने जाने वाले महान हाकी खिलाड़ी का जन्म 29 अगस्त,1905 को हुआ था इनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है भारत सरकार उनके जन्मदिन को 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाती हैं इस दिन खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ीयों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है , जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार , द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार प्रमुख हैं इस दिन भारत के राष्ट्रपति विभिन्न खेल क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ीयों के साथ साथ कोचों को भी सम्मानित किया जाता है इस दिन  सभी स्कूल , शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित करते हैं।

हाकी का जादूगर 

इनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में राजपूत परिवार में हुआ था ध्यानचंद को हाकी इतिहास के सबसे महान खिलाड़ीयों में से जाना जाता है इनके खेल में विशिष्ट योगदान को देखते हुए ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम जो इनके सम्मान में दिल्ली में बनाया गया है उन्होंने अपने 22 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय करियर में 400 से अधिक गोल किए है उन्होंने हाकी के क्षेत्र में वर्ष 1928,1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने अपने करियर का अंतिम अतंरराष्ट्रीय मैच वर्ष 1948 में खेला । भारत सरकार ने ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे सव्रोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया।मेजर ध्यानचंद को शानदार खेल के कारण हाकी का ' जादूगर ' भी कहा जाता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस 2020
कोरोना महामारी के चलते पहली बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण समारोह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल आयोजित किया गया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद अवॉर्ड दिया। इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया, जिसमें पांच को खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

Comments

Popular posts from this blog

MY LUCKY CYCLE

Computer shortcut keys

उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम